आ सांवरे पिया | By Aakash Sonewal

आजा आजा पिया आ सांवरे पिया
आस ऐसी लगी बस तेरे दर्श की
नैना देख रही बस तेरी ही छवि
अब तो आजा रे आ
आज आजा पिया ..............

तू हकीकत मैं सिर्फ एहसास हूँ
तू समंदर मैं भटकी हुई प्यास हूँ
मुझपे करदो करम मुरलीवाले सनम
तेरे दर पे पड़ा
आज आजा पिया ..............

तेरे नाम की मस्ती में डूबा रहूँ
मैं गाता रहूँ गुनगुनाता रहूँ
मेरी सुनले पुकार आया तेरे द्वार
लागे ना जिया
आज आजा पिया ..............

Aa Sanwre Piya | By Aakash Sonewal

Download Lyrics in English || Download Lyrics in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Similar Lyrics