मुझको सहारा आपका | By Kumar Amit
सांवरे मुझको सहारा आपका
आ गया है एक बेचारा आपका
मुझको थामो आप अपने हाथ से
मैं संवर जाऊं तुम्हारे साथ से
हर घडी पाऊं नज़ारा आपका
सांवरे मुझको सहारा आपका
दीन हूँ मैं आप दीनानाथ हो
टालना ना आज मेरी बात को
मेरी मंज़िल है ये द्वारा आपका
सांवरे मुझको सहारा आपका
दास पंकज पर नज़र कर दो प्रभु
मैं ये तन मन आपको अर्पण करूँ
मैं भी बन जाऊं प्यारा आपका
सांवरे मुझको सहारा आपका
Download Lyrics in English || Download Lyrics in Hindi